त्रयोविंश अध्याय – धनुर्दास | श्रीरामानुजाचार्य जीवन कथा
धनुर्दास और उनकी पत्नी हेमाम्बा की भक्ति, श्रीरामानुजाचार्य की कृपा, गरुड़-महोत्सव में घटनाएँ, गुण और ब्राह्मण धर्म का महत्व।

Table of contents [Show]
सोलह वर्ष के होते ही सर्वगुण-संपन्न श्रीरामानुज का विवाह एक सुंदर एवं सद्गुणी कन्या से हुआ। परिवार में उत्सव का वातावरण छा गया। अनेक दिनों तक आनंदोत्सव चलता रहा। परंतु इसी सुखद समय में अचानक उनके पिता आसूरि केशवाचार्य का देहांत हो गया। परिवार मानो पूर्णिमा की मेघाच्छन्न रात की तरह शोक में डूब गया।
पिता-वियोग से दुखी श्रीरामानुज धीरे-धीरे स्वयं को संभालने लगे और माता कान्तिमती को भी सांत्वना देने लगे। संस्कार और श्राद्ध क्रियाओं के बाद उन्होंने कांचीपुर में रहने का निर्णय लिया और वहां परिवार सहित बस गए।
उस समय कांचीपुर में यादवप्रकाश नामक प्रसिद्ध अद्वैत वेदांताचार्य रहते थे। उनका पांडित्य इतना प्रभावशाली था कि अनेक विद्यार्थी उनके शिष्य बनने को उत्सुक रहते। ज्ञान-पिपासु श्रीरामानुज भी उनके शिष्य बन गए। प्रतिभाशाली छात्र देखकर यादवप्रकाश अत्यंत प्रसन्न हुए। शीघ्र ही रामानुज उनके प्रियतम शिष्य बन गए।
परंतु यह समीपता अधिक समय तक टिक न सकी।
यादवप्रकाश “यादवीय सिद्धांत” के प्रणेता थे। वे निर्गुण, निराकार ब्रह्म के मानने वाले एक शुद्ध अद्वैतवादी थे। वे भगवान की साकार मूर्ति को स्वीकार नहीं करते थे।
दूसरी ओर श्रीरामानुज जन्मजात भक्त, विषिष्टाद्वैत वेदांत के प्रवर्तक थे। भगवान के दिव्य सगुण-साकार स्वरूप को वे सर्वोच्च मानते थे।
आदरणीय गुरु होने के कारण वे प्रतिवाद नहीं करना चाहते थे, परन्तु जब-जब गुरु द्वारा वेदांत के भाव-विपरीत अर्थ सुने, उनका हृदय व्यथित हो उठता था।
एक दिन छान्दोग्य उपनिषद् का पाठ चल रहा था।
यादवप्रकाश ने “कप्यासम्” शब्द का अर्थ वानर के पिछवाड़े जैसा बताया।
यह सुनते ही संवेदनशील रामानुज के नेत्रों से अश्रुधारा बह निकली।
उन्होंने विनयपूर्वक कहा—
“भगवन्, ईश्वर की दिव्य कमलनयन उपमा वानर के अपान देश से करना अन्याय है।”
फिर उन्होंने स्पष्ट किया कि “कप्यासम्” का अर्थ सूर्य के समान खिले हुए कमल से है।
यादवप्रकाश ने इसे “गौणार्थ” कहकर टाल दिया, परंतु मन में उनके लिए ईर्ष्या उत्पन्न हो गई।
तैत्तिरीय उपनिषद के मंत्र “सत्यं ज्ञानमनन्तं ब्रह्म” पर जब यादवप्रकाश ने अद्वैत सिद्धांतानुसार व्याख्या की, तब रामानुज ने कहा—
“भगवान सत्यस्वरूप, ज्ञानस्वरूप और अनंत गुणों से परिपूर्ण हैं। ये गुण मात्र नकार नहीं, बल्कि प्रभु के दिव्य स्वरूप हैं।”
यादवप्रकाश आगबबूला हो उठे।
इसके बाद भी जब-जब उन्हें रामानुज की भक्ति-प्रधान व्याख्या सुनाई देती, वे स्वयं को असुरक्षित महसूस करने लगे—यह भय कि कहीं यह विलक्षण बालक अद्वैत मत की जड़ न हिला दे।
ईर्ष्या और अहंकार ने यादवप्रकाश के हृदय को अंधकार से भर दिया।
अपने चेलों को बुलाकर उन्होंने कहा—
“इस बालक से अद्वैत मत को खतरा है; इसे हटाना ही होगा।”
उन्होंने तीर्थयात्रा के नाम पर रामानुज को जंगल में ले जाकर मार डालने का षड्यंत्र रचा।
रामानुज के मौसेरे भाई गोविन्द, जो स्वयं भी यादवप्रकाश के शिष्य थे, उनके अत्यंत प्रिय थे।
यात्रा के दौरान गोविन्द को यह षड्यंत्र पता चल गया।
विन्ध्याचल के समीप एक तालाब पर उन्होंने अवसर पाकर श्रीरामानुज को चेतावनी दी—
“भाइ, ये तुम्हें मारने जा रहे हैं। तुरंत यहाँ से निकल जाओ।”
गोविन्द ने उन्हें मार्ग दिखाया और स्वयं वापस समूह में जाकर सबको यह आभास दिलाया कि रामानुज कहीं गायब हो गए हैं।
यादवप्रकाश व शिष्यगण आनंदित हुए, मानो बाधा दूर हो गई हो।
यह घटना श्रीरामानुज के जीवन का turning point थी।
यहीं से शुरू हुआ वह दिव्य पथ, जिसने आगे चलकर उन्हें विशिष्टाद्वैत वेदांत का महान आचार्य और भक्तिकाल का दिशा-दर्शक बना दिया।
यह कथा केवल दर्शन का संघर्ष नहीं है, बल्कि भक्ति, धर्म, चरित्र और पवित्रता की विजय की अद्भुत कहानी है।
I am a writer and researcher dedicated to collecting and sharing Hindu stotra, rituals, festivals, and cultural wisdom. My work focuses on preserving and presenting authentic knowledge in a simple, meaningful way.
धनुर्दास और उनकी पत्नी हेमाम्बा की भक्ति, श्रीरामानुजाचार्य की कृपा, गरुड़-महोत्सव में घटनाएँ, गुण और ब्राह्मण धर्म का महत्व।
विशिष्टाद्वैत वेदांत के अनुसार जीव, प्रकृति और परब्रह्म के स्वरूप, कारण और परिणाम, जीवों का तिरोहित स्वरूप, तथा मोक्ष और भक्ति का मार्ग।
श्रीरामानुजाचार्य द्वारा रचित प्रमुख ग्रन्थों का परिचय एवं विवरण। वेदार्थ संग्रह, वेदान्तसार, वेदान्त दीप, श्रीभाष्य, गीता भाष्य, गद्यत्रय, नित्याराधन।
